हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। मानसिक रूप से परेशान होकर एक युवती ने रविवार की रात घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उठने पर जब परिजनों को घर में घटित घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस में इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। लेकिन परिजन युवती के सुसाइड के सम्बंध में कोई खास जानकारी नहीं दे सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों के सुपूर्द कर दिया। रानीपुर
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश सिंह देव ने बताया कि बीती रात विष्णु लोक काॅलोनी रानीपुर निवासी एक युवती बबीता पुत्री रामनाथ (उम्र 21 वर्ष) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी जानकारी परिजनों को सुबह उठने के बाद लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी ली। युवती ने उस वक्त घर में फांसी लगाकर जान दे दी जब घर पर उसके पिता और भाई था। जबकि उसकी मां और भाई 8-10 दिन पहले बाहर गये हुए थे। मृतक के पिता का कहना हैें कि जब से मां व भाई गया हैं तभी से उनकी बेटी गुमशुम रहती थी और किसी से बात नहीं करती थी। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों के सुपूर्द कर दिया।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
20 रुपए की रिश्वत के साथ विजिलेंस ने तहसील में पीआरडी कर्मचारी को दबोचा।