मनोज सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार में मासूम प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर दर्ज हुए मुकदमों को हटाने की मांग को लेकर श्री अग्रसेन महासभा के पदाधिकारी डीजीपी अशोक कुमार से मिले। जिस पर डीजीपी अशोक कुमार ने हरिद्वार के एसएसपी सैंथिल कृष्णराज एस से वार्ता कर मुकदमें में जांच करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस के अन्य अधिकारियों से भी मुलाकात की।
शनिवार को श्री अग्रसेन महासभा उत्तराखंड के महासचिव डाॅ विशाल गर्ग के नेतृत्व में कार्यकारी अध्यक्ष पूनम गुप्ता, संरक्षक अरविंद मंगल, जिलाध्यक्ष नमन अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष रजत जैन, ठाकुर विक्रम सिंह नाचीज आदि देहरादून पहुंचे। जहां उन्होंने डीजीपी अशोक कुमार से हरिद्वार मासूम मामले में सड़क पर जाम लगाने पर दर्ज हुए मुकदमों को हटाने की मांग की। जिस पर डीजीपी अशोक कुमार ने आश्वासन दिया कि जांच में निर्दोष पाए जाने वालों के नाम हटा दिए जाएंगे।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।