हरिओम गिरी
रुड़की। नगर निगम रुड़की के मेयर गौरव गोयल पर एक महिला के द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। आज गंगनहर कोतवाली में पुलिस ने महिला के ब्यान दर्ज कर लिए है।
बता दे की मेयर गौरव गोयल पर एक महिला ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप लगाए थे पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। आज पुलिस ने पीड़ित महिला के ब्यान दर्ज कर लिए है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। पीड़ित महिला का कहना है की वो आज पुलिस से अपनी तहरीर की जानकारी लेने के लिए कोतवाली गई थी जहाँ से उन्हें जानकारी मिली है की पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है लेकिन आज उनके ब्यान दर्ज कर लिए है।

More Stories
लग्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान: 22 बसों सहित कुल 164 वाहनों के चालान, पांच बसों की फिटनेस निरस्त।
हरिद्वार में संपादकों का महाकुंभ: प्रिंट मीडिया आज भी सबसे विश्वसनीय: महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज
नवोदय नगर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।