मनोज सैनी
हरिद्वार। पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ मेला 2021 हरिद्वार श्री संजय गुंज्याल द्वारा रोशनाबाद स्थित भिक्षुक गृह का निरीक्षण किया गया। भिक्षुक गृह के प्रबंधक द्वारा बताया गया कि भिक्षुक गृह में 100 पुरुष एवम 100 महिला भिक्षुओं के रहने खाने की व्यवस्था है।
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा आगामी कुम्भ मेला 2021 के दौरान हर की पैड़ी क्षेत्र को भिक्षुक मुक्त बनाये जाने की कार्यवाही के मद्देनजर भिक्षुक गृह का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का आंकलन किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री प्रकाश देवली पुलिस उपाधीक्षक यातायात कुम्भ मेला 2021 एवम निरीक्षक श्री संजय उप्रेती कुम्भ मेला 2021 मौजूद रहे।

More Stories
लग्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान: 22 बसों सहित कुल 164 वाहनों के चालान, पांच बसों की फिटनेस निरस्त।
हरिद्वार में संपादकों का महाकुंभ: प्रिंट मीडिया आज भी सबसे विश्वसनीय: महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज
नवोदय नगर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।