क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से दोस्ती की आड़ में झांसा देकर दो युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा हैं कि युवकों द्वारा युवती को परेशान भी किया जा रहा है। युवती ने अपने साथ घटी घटना को अपनी माँ को बताया। युवती की मां और युवती ने दोनों युवकों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीडिता को मेडिकल के लिये भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।

बहादराबाद पुलिस के अनुसार बहारदाबाद क्षेत्र निवासी एक युवती ने तहरीर दी है। तहरीर में आरोप लगाया कि शान्तरशाह के दो युवकों ने पहले उसके साथ दोस्ती की, उसके बाद उसको झांसा देकर पास के गांव में अपने परिचित के खाली मकान में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर दोनों युवकों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। जिस कारण घबरा कर उसने घटना की जानकारी अपनी मां को नहीं दी लेकिन दोनों युवकों द्वारा उसको परेशान किया जा रहा था। जिनसे परेशान होकर उसने घटना की जानकारी पहले अपनी मां को दी। जिसके बाद मां उसको लेकर बहादराबाद थाने पहुंची और दोनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी की शिकायत की है। पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गयी है। पुलिस के अनुसार पीडिता अपनी मां के साथ अकेली रहती हैं, घर में कोई कमाने वाला नहीं है। मां क्षेत्र में सामान की दुकान चलाती है, तब युवती घर में अकेली रहती है। इसी का फायदा दोनों आरोपियों ने उठाया।

More Stories
गैरसैंण सत्र में जनहित मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने पर ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को किया सम्मानित।
अवैध असलहा फ़ैक्ट्री का भंडाफोड़: 6 अवैध तमंचे, अधबनी पिस्टल व राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद।
जनहित के मुद्दों पर सदन में सरकार को घेरने में कामयाब रहे कांग्रेस विधायक: रवि बहादुर