Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

रसोई गैस के बढ़ते दामों पर कांग्रेस व “आप” महिला मोर्चा ने बोला हल्ला

महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं लगा पा रही केंद्र सरकार: राजीव चौधरी

महिला दिवस पर मोदी जी ने महिलाओं को दिया नया तोहफा मोदी है तो मुमकिन है: हेमा

ब्यूरो
हरिद्वार। रसोई गैस के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान राजीव चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं लगा पा रही है। रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी से आम जनजीवन हताशा निराशा का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठी सरकार अपने वादों पर खरा नहीं उतर रही है। गृहणियां परेशान हैं। खाद्य पदार्थो में बेहताशा वृद्धि के कारण के गरीब असहाय निर्धन परिवारों का गुजर बसर करना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गैस के बढ़े दामों को कम किया जाए, वरना चरणबद्ध तरीके से सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैश खुराना एवं हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि मोदी सरकार महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं कर पा रही है। जमाखोरी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। निर्धन परिवार अपने परिवारों का पालन भी महंगाई के चलते नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गैस के दाम घटाए जाएं। जिससे आम लोगों को राहत मिल सके। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर व पूर्व पार्षद अमन गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर किसी भी प्रकार की कोई रोक नहीं पा रही है। रसोई गैस के दाम बढ़ाकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो को परेशान किया जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विपिन पेवल, गौरव चौहान, हरद्वारी लाल ने कहा कि खाद्य पदार्थो के साथ साथ गैस के दामों में बढ़ोतरी करना न्याय संगत नहीं है। केंद्र सरकार को गैस के बढ़े दामों को तुरंत वापस लेना चाहिए। पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आम नागरिक परेशान है। महंगाई पर किसी भी प्रकार का कोई अंकुश नहीं लगना सरकार की लचर कार्यप्रणाली को दर्शाता है। प्रदर्शन करने वालों में दीपक चौहान, ब्रजमोहन बड़थ्वाल, ठाकुर रतन सिंह, समर्थ अग्रवाल, नरेंद्र उपाध्याय, हरद्वारी लाल, शुभम जोशी, नितिन सौदाई, रवि ठाकुर, विकास चंद्रा, दिनेश नेगी, चिरंजीवी, शिवा, आकाश, विपिन पेवल, सोनू लाल, रियाजुल अली, आखिल त्यागी, अब्बासी अली, आजाद त्यागी, इमरान, आदिल, रियाज,, जावेद, गुलफाम आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

वहीं दूसरी और आम आदमी पार्टी महिला मोर्चा ने रसोई गैस और कमर्शियल गैस के बढ़ते दामों के विरोध में चंद्राचार्य चौक पर बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया और इसे महिला विरोधी सरकार बताया।
पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कई महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ली।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा की होली और महिला दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार ने महिलाओं को नायाब तोहफा दिया है। 2014 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री महंगाई बेरोजगारी को मुद्दा बनाकर केंद्र की सत्ता में आए थे परंतु 500 रुपए में मिलने वाला सिलेंडर आज 1100 रुपए का हो गया है। देश का युवा बेरोजगार है। किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। उद्योग, व्यापार, धंधे सब चौपट है अडानी को छोड़कर हर कोई त्रस्त है। अपराध चरम पर है ना खाऊंगा ना खाने दूंगा कहने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने आज वाकई लोगों को दो वक्त की रोटी खाने के लिए मोहताज कर दिया है। आम आदमी पार्टी महिला मोर्चा बढ़ते गैस के दामों के विरोध में आज अपना प्रदर्शन कर रही है और गूंगी बहरी सरकार को जगाने का प्रयास कर रही है।
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ममता सिंह ने कहा की मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। गुजरात का फर्जी मॉडल आज देश के सामने है । गैस के दामों में ₹50 बढ़ाकर मोदी सरकार अडानी के बढ़ते कर्ज को कम करने के लिए इसका भार देश की गरीब जनता में डाल रही है।
विधानसभा अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा देवी एवं गीता देवी ने कहा की मोदी राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, जो काम 70 सालों में पिछली सरकारों ने नहीं किया।वह जनता की कमर तोड़ने वाला काम मोदी ने 8 सालों में कर दिखाया। इस अवसर पर हरिद्वार जिलाध्यक्ष संजय सैनी, जिला संगठन महासचिव नवीन मारिया, विधानसभा अध्यक्ष हरिद्वार अनिल सती, विधानसभा अध्यक्ष ग्रामीण संजू नारंग , किरण कुमार दुबे, अर्जुन सिंह, आशीष गॉड ,मानिक गिरी, प्रवीण कुमार, शाहीन अशरफ,मयंक गुप्ता, रेखा देवी, संजय गौतम ,विशाल सैनी, गीता देवी, राकेश कुमार, विशाल सैनी, अजय कुमार मुखिया, भरत कुमार, खालिद हसन, शिव कुमार, यशपाल सिंह चौहान, विशाल कुमार, बबीता देवी, अनु, रीना देवी, किरण देवी, माधुरी, रुकमणी, विशाल शर्मा,तेजस्वी, संदीप डोभाल, गुलशन कुमार,संजय बालियान उपस्थित मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!