सनत शर्मा
हरिद्वार। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सीतापुर की नवनियुक्त प्रबंध समिति का बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। पूर्व चेयरमैन बलवंत सिंह चौहान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष पद पर कुंवरपाल सिंह, उपाध्यक्ष पद पर नकली राम, प्रबन्धक पद पर सोम प्रकाश चौहान, उप प्रबन्धक पद पर मणिकांत चौहान,कोषाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार के साथ साथ सदस्य कार्यकारणी पद पर जयंत चौहान, अर्जुन चौहान, नरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, फैयाज हुसैन ओर हिमांशु चौहान ने शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान सभी ने संस्था के हित में मिल जुलकर काम करने की बात कही। इस दौरान बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य और कॉलेज के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

More Stories
अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां।
कांवड़ मेला 2026 के दौरान 7 निर्माता कंपनियों को नोटिस।
कांवड़ यात्रा निर्विघ्न सकुशल हुई सम्पन्न। 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर हुए रवाना।