हरिओम गिरी
रुड़की। नगर निगम रुड़की के मेयर गौरव गोयल पर उनके ही एक पूर्व कर्मचारी नीरज अग्रवाल के द्वारा नालों की सफाई में लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप के मामले में अब नीरज अग्रवाल ने मेयर और उनके सहयोगियो पर नीरज अग्रवाल नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर माफ़ी मांगने की पोस्ट डालने का आरोप लगाया है। नीरज अग्रवाल का कहना है की वो कल पुलिस को तहरीर देकर मेयर और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग करेंगे।
बता दे की कुछ दिन पहले मेयर गौरव गोयल पर नीरज अग्रवाल नाम के एक पूर्व कर्मचारी ने नगर निगम द्वारा नालों की सफाई के लिए बनाये गए नाला गैंग में घोटाला करने का आरोप लगाया था जिसके बाद कांग्रेस से लेकर भाजपा के नेताओ ने भी जांच की मांग की थी। नीरज अग्रवाल का आरोप है की मेयर और उनके सहयोगी शहर की मासूम जनता के साथ खिलवाड़ करते हुए जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है।
नीरज का आरोप है की उनके नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है जिसमे नीरज अग्रवाल के द्वारा मेयर गौरव गोयल से माफ़ी मांगने की एक फर्जी पोस्ट डाली गई है। जिसके स्क्रीन शॉट वायरल कर शहर की जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। नीरज अग्रवाल का कहना है की कल वह गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मेयर और उनके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग करेंगे।

More Stories
बीएचईएल को चार ताप विद्युत परियोजनाओं के लिए अडानी पावर से मिले बड़े ऑर्डर।
चार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल।
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के आदेश।