हरिओम गिरी
रुड़की। नगर निगम के मेयर गौरव गोयल पर उनके ही एक पूर्व कर्मचारी के द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप पर अब भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता का ब्यान सामने आया है। मयंक गुप्ता का कहना है की यह अब आरोप नहीं रह गए है बल्कि इन आरोपों को तो खुद मेयर ने एक वीडियो में कबूल किया है। उनका कहना है की हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की सरकार है यह मामला शहरी विकास मंत्री और प्रदेश संगठन की जानकारी में है। हो सकता है की उनके द्वारा कुछ जांच की जा रही हो।
बता दे की मेयर गौरव गोयल पर उनके ही एक पूर्व कर्मचारी ने नगर निगम के द्वारा नालो की सफाई के लिए बनाये गए नाला गैंग में भर्ष्टाचार करने के आरोप लगाए थे। पूर्व कर्मचारी का आरोप था की नाला गैंग की टीम में मेयर के कुछ निजी कर्मचारी शामिल किये गए थे जिन्हे बिना कुछ करे नगर निगम से सैलरी मिली है जिसको मेयर ने उनके खाते से निकलवाकर खुद ले लिया था।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
20 रुपए की रिश्वत के साथ विजिलेंस ने तहसील में पीआरडी कर्मचारी को दबोचा।