
हरिओम गिरी
रुड़की। नगर निगम रुड़की के मेयर गौरव गोयल पर महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप लगने के बाद उनके ही एक पूर्व कर्मचारी के द्वारा नालों की सफाई में लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप के मामले में अब झबरेड़ा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने आरोपों को गंभीर बताया है। उनका कहना है की मामले की जांच होनी चाहिए और जल्द से जल्द इसका खुलासा होना चाहिए।
आपको बता दे की मेयर गौरव गोयल की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही है। पहले उन पर एक महिला के द्वारा छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप लगे जिसकी पुलिस जांच कर रही है। अब मेयर पर उनके ही एक पूर्व कर्मचारी ने नगर निगम के द्वारा नालों की सफाई के लिए बनाये गए नाला गैंग की टीम में फर्जी नाम जोड़कर बिना कुछ करे सैलरी लेने के आरोप लगाए है। इन आरोपों को भाजपा विधायक ने गंभीर आरोप बताये है और मामले की जांच करने की मांग की है।
विधायक का कहना है की नगर निगम या फिर मेयर के द्वारा अगर ऐसा किया गया है तो यह बहुत गलत है। आरोप है तो जांच होनी चाहिए। जांच के बाद ही सही गलत का पता चल पायेगा।
More Stories
दो बार नोटिस के बावजूद अभिलेख उपलब्ध न कराने पर जिलाधिकारी ने किया ग्राम प्रधान को निलम्बित।
सूचना महानिदेशक का बड़ा कदम: झूठ फैलाने वालों पर चलेगा कानून का डंडा, साइबर सेल करेगी जांच।
प्रेस क्लब ने आयोजित किया दीपावली मिलन कार्यक्रम, उपहार पाकर खिल उठे प्रेस क्लब सदस्यों के चेहरे।