हरिओम गिरी
रुड़की। नगर निगम रुड़की के मेयर गौरव गोयल पर महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप लगने के बाद उनके ही एक पूर्व कर्मचारी के द्वारा नालों की सफाई में लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप के मामले में अब झबरेड़ा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने आरोपों को गंभीर बताया है। उनका कहना है की मामले की जांच होनी चाहिए और जल्द से जल्द इसका खुलासा होना चाहिए।
आपको बता दे की मेयर गौरव गोयल की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही है। पहले उन पर एक महिला के द्वारा छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप लगे जिसकी पुलिस जांच कर रही है। अब मेयर पर उनके ही एक पूर्व कर्मचारी ने नगर निगम के द्वारा नालों की सफाई के लिए बनाये गए नाला गैंग की टीम में फर्जी नाम जोड़कर बिना कुछ करे सैलरी लेने के आरोप लगाए है। इन आरोपों को भाजपा विधायक ने गंभीर आरोप बताये है और मामले की जांच करने की मांग की है।
विधायक का कहना है की नगर निगम या फिर मेयर के द्वारा अगर ऐसा किया गया है तो यह बहुत गलत है। आरोप है तो जांच होनी चाहिए। जांच के बाद ही सही गलत का पता चल पायेगा।

More Stories
लग्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान: 22 बसों सहित कुल 164 वाहनों के चालान, पांच बसों की फिटनेस निरस्त।
हरिद्वार में संपादकों का महाकुंभ: प्रिंट मीडिया आज भी सबसे विश्वसनीय: महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज
नवोदय नगर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।