सुनील मिश्रा
हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल की एक बैठक आज सुभाष घाट पर आहुत की गई,बैठक मे व्यापारियों ने सरकार से माँग करते हुए कहा की महाकुम्भ का नोटिफ़िकेशन जनवरी से जारी किया जाए बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 जनवरी को प्रदेश व्यापार मण्डल यात्रा निकाल कर कुम्भ स्नान करेगा। इस मौके पर प्रदेश व्यापार मंडल ने गंगा सभा व अखाडो से भी अपील की एवं कहा की वह भी ये माँग उठाए की कुम्भ का नोटिफ़िकेशन किया जाए।
बैठक की सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा की पुरा साल बीत गया है व्यापारी की दुकाने अभी भी सुनी पड़ी है व्यापारी बर्बाद हो चुका है ऐसे मे कुम्भ का नोटिफ़िकेशन यदि जनवरी से ना किया गया तो यात्री यहाँ नहीं आएगा और यात्री ना आया तो टूटा हुआ व्यापारी सड़क पर आ जाएगा साथ ही चौधरी ने कहा की अखाड़े व गंगा सभा ख़ामोश हो कर सरकार के इस निर्णय को समर्थन ना दे बल्कि हमारे साथ खड़े हो और व्यापारी का समर्थन करे साथ ही मेला प्रशासन से माँग की है की व स्नान की व्यवस्था कराए व अखाड़े व संत समाज इस यज्ञ मे शामिल हो कर आहुति दे।व्यापारियो को सम्बोधित करते हुए संरक्षक सुरेश भाटिया व महानगर अध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट ने कहा की 14 जनवरी को ज़ोरदार तरीक़े से यह स्नान करेंगे जिसमें सभी व्यापारी व आम नागरिक इस मे आमंत्रित है। व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए शहर अध्यक्ष कनखल व महानगर महामंत्री सुमित अरोरा ने कहा की कनखल से भी सैंकड़ों व्यापारी इस यात्रा मे शामिल होगे। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व युवा शहर अध्यक्ष विशालमूर्ति भट्ट, प्रवीण शर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष राजु वधवा, सर्वेश्वरमूर्ति भट्ट, सुमित शर्मा, मनोज सिरोही, आशीष शर्मा आदि अनेक व्यापारी उपस्थित थे।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।