सुनील मिश्रा
हरिद्वार। शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर के पदाधिकारियों द्वारा कटहरा बाजार में तीन दिवसीय अटल आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड शिविर का आज शुभारंभ किया गया।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गुप्ता व महामंत्री विक्की तनेजा ने कहा कि सरकार द्वारा प्रति व्यक्ति को अस्पताल मे उपचार हेतु 500000/-(पांच लाख रूपए )तक के इलाज का खर्च मुफ्त होता है। इसके प्रति जागरूकता हेतु समय समय पर अलग अलग क्षेत्रों मे आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु शिविर लगाए जा रहे है जिससे हर क्षेत्र के लोग इसका लाभ ले सकें। कटहरा बाजार में शिविर अभी रविवार तक निरंतर जारी रहेगा। शिविर में सहयोग करने वालो में अनिरुद्र मिश्रा, ओम प्रकाश विरमानी, गौरव गोयल, अमित शर्मा, उपस्थित रहे।

More Stories
30 जून के सूर्यास्त के बाद हरिद्वार में आरबीएम चुगान व मिट्टी खुदाई पर पूर्ण रोक।
राम मंदिर चढ़ावा डकैती और ऑपरेशन सिंदूर का सच छुपाने को लेकर कांग्रेस ने भाजपा और संघ पर बोला हमला। भाजपा ने मंदिरों को लूट का अड्डा बना दिया: आलोक शर्मा
भोली-भाली जनता की धार्मिक भावनाओं का फायदा उठाकर धन कमा रहे 5 ढोंगी दबोचे।