
क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में रहने वाली शादीशुदा महिला को शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक शोषण किया। जब महिला ने पहले पति को तलाक देने के लिए कोर्ट में अर्जी डाली तो शारीरिक शोषण करने वाला युवक फरार हो गया। पीड़िता ने युवक के परिजनों को जब मामले की जानकारी दी तो उन्होंने भी महिला को मारपीट कर भगा दिया। महिला की सुनवाई ना होने पर उसने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली महिला ने कोर्ट के आदेश पर तहरीर देकर रोहित निवासी माधवपुरम, सिडकुल के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने तहरीर में बताया उसकी शादी वर्ष दिसंबर 2018 में मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश में हुई थी। शादी के 6 महीने बाद महिला पति को छोड़कर अपने मायके में आकर रहने लगी थी। परिवार वालों से अनबन होने पर उसने अपना घर छोड़कर माधवपुरम में किराए के मकान पर रहना शुरू कर दिया। वही उसकी जान पहचान क्षेत्र में रहने वाले रोहित से हुई। रोहित ने उसे शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बना लिए। दोनों के बीच में शारीरिक संबंध होने के बाद महिला ने एक बेटी को जन्म भी दिया। रोहित ने उसे पहले पति से तलाक लेने की बात बोली तो महिला ने रोहित के कहने पर अपने पहले पति को तलाक देने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट में प्रार्थना पत्र देने के बाद रोहित ने उससे संबंध अलग कर लिए और छोड़कर फरार हो गया। महिला में उसके परिजनों से मिलकर पूरे मामले की जानकारी और बेटी जन्म के बारे में ही बताया तो रोहित के परिजनों ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी रोहित के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
More Stories
पंचायत चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराने पर कांग्रेसजनों ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी।
खरे निकला खोटा सिक्का, पत्रकारिता को किया कलंकित।
ऑपरेशन कालनेमी: जनपद के अलग अलग क्षेत्रों से 44 कालनेमी गिरफ्तार।