Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

शादी में घोड़े पर लड़खड़ाते हुए पहुंचे दूल्हे राजा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार, पढिये पूरी खबर

क्राइम ब्यूरो
कोटद्वार। जनपद पौड़ी के कोटद्वार भाबर के झंडीचैड़ पूर्वी में दुल्हन के साहस के कारण एक शादी सुर्खियों में छायी हुई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार क्षेत्र में होने वाली शादी में दूल्हे राजा के नशे में होने के कारण दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और फिर पूरी बारात को बैरंग लौटना पड़ा।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद पौड़ी के एक गांव से मंगलवार शाम को बरात झंडीचैड़ पूर्वी गांव में आई थी। जैसे ही बरात घर के पास पंडाल में पहुंची और दूल्हा घोड़े से उतरा तो वह लड़खड़ाने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया जा रहा है कि वह नशे में धुत था। यह बात जब दुल्हन को पता चली तो दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन के निर्णय से जहां बारातियों में हड़कंप मच गया वहीं दुल्हन पक्ष के लोग भी परेशान हो गए। उन्होंने इसे दूल्हे की गलती बताते हुए दुल्हन से उसे माफ करने की बात कही। बरातियों ने भी माफी मांगते हुए दुल्हन को मनाने का प्रयास किया लेकिन दुल्हन अपने निर्णय से तस से मस नहीं हुई।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!