मनोज सैनी
हरिद्वार। आज धर्मनगरी हरिद्वार में नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, एसडीएम व पुलिस प्रशासन द्वारा कई इलाकों में अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। सुबह करीब 11 बजे पुलिस और प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर हरकी पैड़ी इलाके में पहुंची। दुकानों के आगे सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया। इस दौरान व्यापारियों और पुलिसकर्मियों की भिड़ंत भी देखी गयी। मामला लाठी चार्ज तक भी पहुंचा मगर अधिकारियों के बीच बचाव के चलते मामला सुलट गया।

बतातें चलें कि हरिद्वार पुलिस और प्रशासन ने पहले ही हरकी पैड़ी क्षेत्र में व्यापारियों को आगाह कर दिया था कि बुधवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिन व्यापारियों ने दुकानों के बाहर सड़क पर अतिक्रमण किया हुआ है, वो समय रहते अपना अतिक्रमण या तो खुद हटा लें, वरना प्रशासन बुलडोजर से उसे ध्वस्त कर देगा। कुछ व्यापारियों ने तो प्रशासन की इस चेतावनी को गंभीरता से लिया और समय रहते अतिक्रमण हटा लिया था लेकिन जिन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया था, उन पर बुधवार को कार्रवाई की गई और बुलडोजर के जरिए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया।
अतिक्रमण के खिलाफ चले अभियान को लेकर व्यापारी नेता संजीव नैय्यर ने कहा कि अतिक्रमण को ध्वस्त करने के लिये व्यापारी प्रशासन को पूरा सहयोग करेंगे।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग ने माँ भगवती फूड्स पर की छापेमारी: बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
शिवडेल स्कूल में गूंजा “हर-हर महादेव” का जयघोष, नन्हे बच्चों ने निकाली आकर्षक कांवड़ यात्रा।
हरिद्वार उत्तराखंड पुलिस का कांवड़ मेला-2026 का यातायात प्लान हुआ जारी।