सुनील मिश्रा
हरिद्वार। हर की पौड़ी की प्रबंध कारिणी संस्था श्री गंगा सभा के चुनाव का बिगुल बज गया है। बुधवार को ज्वालापुर स्थित श्री लक्ष्मी चंद पुरोहित धर्मशाला में आयोजित प्रधान सभा की बैठक में चुनाव आयोग का गठन करते हुए चुनाव अधिकारियों की घोषणा की गईं जिसमें अश्वनी जगता को गंगा सभा चुनाव आयोग का अध्यक्ष एवं अजय तुम्बडिया और विकास शर्मा को सदस्य घोषित किया गया। विदित हो कि श्री गंगा सभा के चुनाव 30 जनवरी 2023 तक संपन्न होने हैं अतः इस बाबत आज प्रधान सभा की बैठक में इस बात की घोषणा की गई। बैठक में तीर्थ पुरोहित पं० श्रीकांत वशिष्ठ, सौरभ सिखोला एवं गोपाल पटवर आदि ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रश्न किए। जिसका गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने उत्तर दिया। बैठक में गंगा सभा के सभापति पंडित कृष्ण कुमार ठेकेदार, अध्यक्ष प्रदीप झा सहित गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व महामंत्री सहित अन्य पुरोहित लोग उपस्थित रहे।

More Stories
प्रेस क्लब, हरिद्वार वार्षिक चुनाव: अध्यक्ष पद पर 2 व महासचिव पर 3 ने लिया नामांकन।
प्रदेश के सरकारी विभागों में दिन दूनी रात चौगुनी रफ्तार से फल फूल रहा है भ्रष्टाचार। 50 हजार की रिश्वत के बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर रंगे हाथ गिरफ्तार।
शिवडेल स्कूल में स्ववेद प्ले ग्रुप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘विद्या आरंभ संस्कार’।