मनोज सैनी
हरिद्वार। यमकेश्वर क्षेत्र में भाजपा नेता के वनंत्रा रिसॉर्ट में हुई अंकिता हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद हरिद्वार का प्रशासन सक्रिय हो गया है। नगर मजिस्ट्रेट द्वारा हरिद्वार में संचालित हो रहे होटल, रिसॉर्ट आदि को नोटिस दिए गए हैं। जिसमें नगर मजिस्ट्रेट द्वारा होटलों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज मांगे गए हैं। जिसमें भू स्वामित्व संबंधी अभिलेख, हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत भवन मानचित्र, होटल के पंजीकरण का प्रमाण पत्र (कुल कक्षों की संख्या सहित), मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा अग्निशमन के सम्बन्ध में निर्गत अनापत्ति प्रमाण पत्र, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय रूड़की द्वारा निर्गत, खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र, व्यावसायिक गैस कनैक्शन की प्रति, होटल से निकले हुये कूड़ा-कचरा के निस्तारण की प्रक्रिया का ब्योरा, होटल के सीवरेज एवं ड्रेनेज सम्बन्धी प्रणाली का विवरण / अभिलेख, स्वीकृत विद्युत भार क्षमता सम्बन्धी अभिलेख, पेयजल सम्बन्धी कनेक्शन की प्रति, होटल में बार एवं स्पां संचालित होने की दशा में सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्गत अनुज्ञप्त प्रमाण पत्र आदि हैं।
होटलों को दिए जा रहे नोटिस के संदर्भ नगर मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि आज 25 बड़े होटलों को नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद पुनः 25 और होटलों को नोटिस जारी किया जाएगा। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि नगर में जितने भी वैध – अवैध होटल चल रहे हैं उन सबको नोटिस दिया जाएगा और यदि वे मांगे गए आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध नहीं कराते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।