मनोज सैनी
हरिद्वार। सचिवालय में प्रतिबंध के खिलाफ उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रख सकते हैं उपवास। सोशल मीडिया के अपने फेसबुक पेज पर लिखते हुए हरीश रावत ने लिखा है कि मेरे #उपवासों की लिस्ट भी बहुत #लंबी होती जा रही है। मैंने, राज्य के माननीय मुख्यमंत्री #त्रिवेंद्र_सिंह जी व #मुख्य_सचिव ओम प्रकाश जी से अनुरोध किया था कि जब कोरोना काल के दिनों में आपने सब चीज खोल दिया है, तो फिर ये सचिवालय में क्या ऐसा खतरा है कि आप #सचिवालय में प्रवेश निषिद्ध बना रखा है। आम आदमी अपने काम के लिए आता है, आपने प्रवेश निषिद्ध कर दिया है। यदि आप इस हफ्ते के आंखिर-आंखिर तक सचिवालय में प्रवेश पर प्रतिबंध नहीं हटाएंगे तो मुझे इसके खिलाफ भी उपवास पर बैठना पड़ेगा।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दी तहरीर, गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा।