Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर कांग्रेसियों का मौन उपवास, देंखे वीडियो

मनोज सैनी
हरिद्वार। हल्द्वानी में पूर्व मंत्री श्री यशपाल आर्य व पूर्व विधायक श्री संजीव आर्य का स्वागत कार्यक्रम तय किया गया था। परंतु राज्य सरकार के षड्यंत्र के तहत अकस्मात उसी जगह पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लगा दिया गया जिसके कारण कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम की प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी गई। जिसके विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय, देवपुरा पर भाजपा सरकार के विरुद्ध उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया।

उपवास कार्यक्रम में डॉ संजय पालीवाल, ओपी चौहान, प्रदीप चौधरी, मुरली मनोहर, हरद्वारी लाल, अमन गर्ग, वरुण बालियान, संजय अग्रवाल, रवीश भटीजा, अंजू मिश्रा, विमला पांडे, शुभम अग्रवाल, रवि कश्यप, वीरेंद्र भारद्वाज, यशवंत सैनी, अशोक शर्मा, दिनेश पुंडीर, अंजू द्विवेदी आदि शामिल थे।

Share
error: Content is protected !!