क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली में एक मां ने एक सिपाही के बेटे पर अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पीड़िता की बेटी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि रानीपुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने मंगलवार को तहरीर देते हुए शिकायत की हैं कि उसकी बेटी एमएससी की छात्रा है जोकि कनखल थाना क्षेत्र स्थित वि0 विद्यालय में पढती है। जिसको पिछले छह माह से प्रभात गिरि पुत्र दुर्गेश गिरि निवासी अमन विहार काॅलोनी रावली महदूद परेशान कर रहा था।

अपहृत बेटी की मां का आरोप हैं कि उसकी बेटी के काॅलेज जाते समय प्रभात गिरि उसका पीछा करते हुए रास्ते में रोककर छेडछाड करता चला आ रहा है। विरोध करने पर अपहरणकर्ता अपने पिता के पुलिस में होने की रौब दिखाते हुए गायब करने की धमकी दे रहा था। आरोप हैं कि सोमवार को उसकी बेटी सुबह घर से काॅलेज गयी लेकिन वापस को शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की गयी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने पीडिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपहृता की तलाश शुरू कर दी है।

More Stories
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि।
आशु चौधरी ने ज्वालापुर कोतवाली में उत्तराखंड पुलिस को बांटे रेनकोट।
लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले युवकों की जमकर धुनाई, कालिख पोतने के साथ बिच्छू घास भी रगड़ी। देंखे वायरल वीडियो