लखपत राणा
रुद्रप्रयाग। विजय दिवस कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी मनुज गोयल ने गुलाबराय मैदान में आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। 16 दिसंबर, 2020 को प्रातः 10 बजे जनपद के गुलाबराय मैदान में विजय दिवस कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत सीमित संख्या के आधार पर मनाया जाएगा।
विजय दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल शहीद स्मारक गुलाबराय मैदान रुद्रप्रयाग में शामियाना, माइक एवं करीब 30 व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्थाओं सहित फूल मालाओं, शहीद स्मारक की साफ-सफाई, मैदान में पानी का छिड़काव आदि के लिए जिला उद्यान अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान व नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया है।

More Stories
लग्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान: 22 बसों सहित कुल 164 वाहनों के चालान, पांच बसों की फिटनेस निरस्त।
हरिद्वार में संपादकों का महाकुंभ: प्रिंट मीडिया आज भी सबसे विश्वसनीय: महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज
नवोदय नगर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।