Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

सोनिया गांधी के जन्म दिन पर पीसीसी अध्यक्ष माहरा ने की मां गंगा की पूजा अर्चना, गुरु के लंगर में गरीबों को खिलाया हलवा

मनोज सैनी
हरिद्वार। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करण माहरा ने आज हरकी पैड़ी जाकर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जीके जन्मदिन पर गंगा माँ की पूजा अर्चना कर मां गंगा से उनकी दीर्घायु के लिए पूजा अर्चना व दुग्धाभिषेक किया तथा हरकी पैड़ी के पास गुरु के लंगर में गरीबो को हलवा खिलाकर सोनिया गांधी जी के स्वस्थ जीवन की कामना की। पूजा अर्चना के बाद पीसीसी अध्यक्ष गंगा सभा के कार्यालय भी गए जहां गंगा सभा अध्यक्ष ने उनका स्वागत किया।

 

इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का राधा कृष्ण धाम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यातायात नियमों के पालन हेतु शपथ भी दिलाई। पत्रकारों से बात करते हुए माहरा ने कहा की उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार आते आते रह गई। मगर हिमाचल ने दिखा दिया की यदि कांग्रेस एकजुट है तो भाजपा को हराना कोई बड़ी बात नहीं। हिमाचल की जनता ने कांग्रेस पर को विश्वास व्यक्त करते हुए भारी बहुमत से जिताया है, कांग्रेस सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। उन्होंने कहा की जनता अब भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाली। जनता महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी से परेशान है और कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। निश्चित ही आने वाला समय कांग्रेस का होगा। इस अवसर पर करण माहरा के साथ हरिद्वार विधान सभा प्रत्याशी श्री सतपाल ब्रह्मचारी, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सारस्वत, पीसीसी सदस्य मुरली मनोहर, संजय महंत, श्रीमती संतोष चौहान, बीना कपूर, राजेश रस्तोगी, अमन गर्ग, हरिद्वार ग्रामीण अध्यक्ष राजीव चौधरी, वरुण बालियान, बलराम गिरी कड़क, मधुकांत गिरी, विमल साट्टू, ओम पहलवान आदि थे।

Share
error: Content is protected !!