हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस को गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी स्वर्ण जयंती पार्क भेल में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक इंजीनियरिंग श्री के. बी. बत्रा एवं महाप्रबंधक मानव संसाधन श्री आर. आर. शर्मा, भेल मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री एस दास व भेल के अन्य अधिकारी गणों के साथ साथ इंटक के महामंत्री श्री राजवीर सिंह एवं बीएचएल के अनेक कर्मचारी गण उपस्थित हुए। जिन्होंने कोरोना नियमों की गाइडलाइन का पालन करते हुए भारत रत्न भीमराव अंबेडकर जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर मुख्य रूप से राजवीर सिंह चौहान के साथ साथ मुकुल राज, सुखपाल सिंह, प्रेमचंद सिमरा, पंकज शर्मा, विकास सिंह, मनजीत सिंह, यशवंत सैनी, सी पी सिंह, सुशील कुमार, कैलाश प्रधान, बी एस तेजयान इत्यादि उपस्थित थे।

More Stories
लग्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान: 22 बसों सहित कुल 164 वाहनों के चालान, पांच बसों की फिटनेस निरस्त।
हरिद्वार में संपादकों का महाकुंभ: प्रिंट मीडिया आज भी सबसे विश्वसनीय: महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज
नवोदय नगर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।