Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

हरदा ने केदारनाथ में शंकराचार्य की मूर्ति अनावरण को लेकर मोदी पर बोला बड़ा हमला, कहा शंकराचार्य जी की मूर्ति का अनावरण किसी शंकराचार्य जी से ही करवाना चाहिये था

मनोज सैनी

देहरादून। गत दिनों प्रधानमंत्री मोदी द्वारा केदारनाथ धाम में शंकराचार्य की मूर्ति अनावरण को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मोदी पर बड़ा हमला बोला है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखते हुए रावत जी ने लिखा है कि यूँ #केदारनाथ में माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम को लेकर मैं विवाद को आगे नहीं बढ़ाना चाहता। मैंने प्रात: स्मरणीय शंकराचार्य जी के समाधि स्थल का चयन, शंकराचार्य जी की ही परामर्श पर किया था। #शंकराचार्य जी से मेरा तात्पर्य, ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य जी से है। आपने दूसरे स्थान को चयनित किया, मूर्ति का भी स्वरूप बदला, हमें उसमें कोई एतराज नहीं है।

आप सत्ता हैं, आपने उचित ही समझा होगा। लेकिन इतना तो कर देते कि जब आदि गुरु शंकराचार्य जी की मूर्ति का अनावरण हो रहा है तो वहां वो अनावरण का कार्यक्रम किसी शंकराचार्य जी के आशीर्वाद के साथ ही प्रारंभ होना चाहिए था, कोई शंकराचार्य जी वहां पर उपस्थित रहते, साधु-महात्मा, महामंडलेश्वर के समूह से वो काम करवाया जा सकता था, आदि शंकराचार्य जी को भी अच्छा लगता और यदि ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य जी के साथ भाजपा कुछ परहेज रखती है क्योंकि वो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी हैं, तो फिर आप कोई #भाजपा मॉडल के शंकराचार्य जी को ही बुला लेते, उनसे ही करवा लेते। हमारे लिए तो साधु वेश में जो भी है, वो देवता स्वरूप है।
#जय_केदारा

Share
error: Content is protected !!