Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

हरिद्वार शहर व्यापार मंडल चुनाव: पाराशर अध्यक्ष, अमन महामंत्री व अरोड़ा कोषाध्यक्ष निर्वाचित

मनोज सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे रोड स्थित काली कमली धर्मशाला में शहर व्यापार मण्डल हरिद्वार के अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हो गया है। हरिद्वार शहर व्यापार मंडल के चुनाव में शहर अध्यक्ष पर राजीव पाराशर, महामंत्री अमन शर्मा व कोषाध्यक्ष पर पर राम अरोड़ा निर्वाचित हुए हैं। शहर व्यापार मंडल के चुनाव में शहरभर की 52 इकाईयां ने हिस्सा लिया था। आज सुबह शुरू हुए मतदान व मतदान के बाद हुई मतगणना में चुनाव अधिकारियों ने विजयी प्रत्याशियों के नामों को घोषणा की। शहर व्यापार मण्डल हरिद्वार के चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी छः चुनावाधिकारियों को सौपी गयी थी, जिनमें अरविन्द शर्मा, सुभाष चंद, अवधेश शर्मा, महाराज कृष्ण सेठ, मनोज सिंघल और चन्द्र शेखर कुर्ल है।

Share
error: Content is protected !!