नैनीताल ब्यूरो
नैनीताल। तालों की नगरी नैनीताल में नया साल मनाने आ रहे पर्यटकों की कार खाई में जा गिरी। नगर के बारापत्थर क्षेत्र में घोड़ा स्टैंड के पास बोलेरो व वेगन आर कार की जबरदस्त टक्कर होने से दोनों वाहन खाई में जा गिरे। दोनों वाहन खाई में गिरने से वाहनों में सवार लोग चोटिल हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बारा पत्थर घोड़ा स्टैंड के पास सड़क किनारे वाहनों की कतार लगने के कारण वेगेनार टैक्सी कार चालक अपने वाहन संख्या UK 04 TA 5952 को बैक कर रहा था। तभी कालाढूंगी की ओर से आ रही बोलेरो संख्या UK 8 CB 1212 ने कार में जोर से टक्कर मार दी। दोनो की जोर की टक्कर से दोनों वाहन सड़क से नीचे गिर गए। घोड़ा स्टैंड में घोड़ा चालकों ने मौके में पहुंच कर वाहन सवारों को सुरक्षित निकाल लिया। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि सभी लोग बाल बाल बच गए।

More Stories
लग्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान: 22 बसों सहित कुल 164 वाहनों के चालान, पांच बसों की फिटनेस निरस्त।
हरिद्वार में संपादकों का महाकुंभ: प्रिंट मीडिया आज भी सबसे विश्वसनीय: महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज
नवोदय नगर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।