Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

8वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में राज्य के 10 खिलाड़ी चयनित। पंजाब में आयोजित प्रतियोगिता में देश भर के हज़ारों खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग।

सतीश जोशी

हल्द्वानी। गतका फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में संगरूर पंजाब में 24 से 28 अगस्त तक आयोजित होने जा रही 8वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में उत्तराखण्ड राज्य की 10 सदस्यीय टीम भाग लेगी।
गतका ऐशोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के महासचिव सतीश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य की ऑफ़िशियल टीम भाग के रही है। प्रदेश अध्यक्ष गतका एसोसिएशन आफ उत्तराखंड अरुण कुमार सूद द्वारा प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक खिलाड़ी एवं ऑफ़िशियल को निःशुल्क किट प्रदान की गई। उत्तराखंड के 10 खिलाड़ी महिला एवं पुरुष वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। चयनित खिलाड़ियों में अतुल रावत, भवजोत सिंह, छावड़ा, हर्षप्रीत सिंह, अर्शदीप सिंह, दिलीप सिंह मान, मनराज सिंह, वंशदीप सिंह, सुखम कौर, प्रभजीत सिंह एवं मान्या अरोड़ा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य टीम के मैनेजर लाइफ़ टाइम एचीवमेंट अवॉर्डों अरुण कुमार सूद एवं कोच अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी नीलेश जोशी होंगे। सभी खिलाड़ी 24 अगस्त को संगरूर पंजाब पहुँचेंगे। उक्त राष्ट्रीय चैंपियनशिप मैं देश भर के 1800 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। ज्ञातव्य है कि गतका खेल विगत वर्ष गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने के साथ साथ स्कूल गेम्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया, खेलों इंडिया यूथ गेम्स एवं यूनिवर्सिटी खेलों में शामिल चर्चित खेल है। यह खेल राज्य में काफ़ी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न ज़िलों मैं हज़ारों खिलाड़ी इस खेल का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ स्पोर्ट्स एनआईएस पटियाला में चल रहे गतका के राष्ट्रीय रैफ़री सेमिनार मैं भी राज्य के 4 कोच इन दिनों प्रशिक्षण ले रहे हैं। उक्त खिलाड़ियों के चयन पर संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट, उत्तराखण्ड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, सहायक निदेशक खेल रशिक़ा सिद्दीक़ी, सहायक निदेशक संजीव पौरी, कुमाऊँ विश्विद्यालय के खेल सचिव डॉ नागेंद्र शर्मा, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पांडेय, एशियन खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव सेनी, वरिष्ठ भाजपा नेता ध्रुव रौतेला, जूजित्सु इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय जोशी, बॉक्सिंग एशोसिएशन उत्तराखण्ड के महासचिव गोपाल सिंह खोलिया, आरती सेनी, रवि मोहन अग्रवाल सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने शुभकामना दी है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!