मनोज सैनी
हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम शान्तर शाह में 23 जून को दलित नाबालिग बच्ची के साथ हुए गैंग रैप और हत्या मामले में जैसे ही विपक्षी दलों के विधायकों द्वारा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में उठाया गया। वैसे ही धामी सरकार तुरंत नींद से जाग गई और केबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने सदन में विपक्षी दलों के सवालों का जवाब देते हुए कहा की मामले में अभियुक्त आदित्यराज़ सैनी की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई जा रही है। जबकि इस मामले में 6 अभियुक्त पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। उन्होंने मामले से जुड़े प्रकरण को विस्तार से सदन के सामने रखा और कहा की विपक्षी दलों ने जिस प्रकार से सदन में मुद्दा उठाया वह भ्रमित करने वाला है।
इससे पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद, लक्सर विधायक शहजाद ने सदन में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकीं है और शान्तर शाह गैंग रेप मामले में मुख्य अभियुक्त, साजिशकर्ता भाजपा नेता आदित्यराज सैनी अभी भी खुलेआम घूम रहा है।

More Stories
बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।