मनोज सैनी
गुप्तकाशी। केदारघाटी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से देर रात्रि भारी भूस्खलन हुआ। जिसमें फाटा के पास मलबे में दबे 4 नेपाली मूल के लोग दबे होने की खबर मिली है। भारी भूस्खलन से लोगों में दहशत का माहौल है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि 23 अगस्त की रात 1:20 पर अत्यधिक बारिश के कारण फांटा हेलीपैड के समीप खाट गदेरे के पास 4 लोगों की मालवे में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई है सूचना प्राप्त होते ही घटना स्थल के लिए राहत एवं बचाव कार्य हेतु रेस्क्यू टीम को भेज दिया गया जिनके द्बारा मौके पर पहुंच कर मलवे में दबे हुए लोगों को निकालने का कार्य किया गया। उन्होंने अवगत कराया कि मलवे में दबे लोगों को रेस्क्यू टीम द्बारा निकाल लिया गया है जो मृतक पाये गये। सभी लोग नेपाल के है, जिनमें तुल बहादुर, पूरना नेपाली, किशना परिहार एवं दीपक बुरा शामिल है। जिनके शव को डीडीआर एफ की टीम द्बारा रूद्रप्रयाग लाया जा रहा है। रेस्क्यू टीम में एसडीआरएफ पुलिस एवं डीडीआरएफ के जवान शामिल थे। बता दें कि 31 जुलाई के बाद केदारनाथ घाटी में घटी यह दूसरी घटना है।

More Stories
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।