मनोज सैनी
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री सी. रविशंकर ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर पत्रकार वार्ता कैम्प कार्यालय रोशनाबाद में की। पत्रकारों से बात करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि 16 जनवरी से शुरू हुए वैक्सीनेशन की स्थिति संतोषजनक है। एक हजार 37 हेल्थ केयर वर्कर का टीकाकरण हो चुका है। कहीं भी कोई गंभीर समस्या ऑब्जर्वेशन मे सामने नहीं आयी है। लोगों में टीकाकरण केा लेकर विश्वाज बढ़ा है।
उन्होेने बताया कि कुम्भ को लेकर भी प्राथमिकता के आधार पर रणनीति बनायी गयी है। बड़ी संख्या में कार्मिक तैनात होंगे जिसके लिए सभी फ्रंट लाइन वर्कर और वालिटियर्स को भी वैक्सीनेट करने का प्रयास करेेंगे। कुम्भ के दौरान टीका केंद्रों को भी बढ़ाये जाने की योजना। पहले चरण में 18 हजार हेल्थ केयर वर्कर का टीकाकरण चल रहा है, अगले फेज में फ्रंट लाइन वर्कर का डाटा संकलित कर डिमांड की जायेगी। मकर संक्राति स्नान के दौरान भीड़ के सम्पर्क में आये सभी कार्मिकों की कोरोना जांच करायी जा रही है इसी प्रकार हर स्नान के 5 दिन बाद कार्मिकों की जांच कर स्थिति पर निगरानी रखी जायेगी। पाॅजिटिव कार्मिकों को समय पर उपचार मुहैया कराया जायेगा। कुम्भ के समय में मीडिया कर्मियों के टीकाकरण की भी योजना।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।