मनोज सैनी
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के निकाय चुनाव प्रभारी बनने के बाद प्रकाश जोशी पहली बार आगामी नगर निकाय चुनाव हेतु कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेने पहुंच रहे हैं। जिला महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने बताया कि प्रकाश जोशी 12 नवंबर को दोपहर 11:00 बजे नेहरू युवा केंद्र निकट भगत सिंह चौक पर आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर बैठक करेंगे। बैठक में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रकाश जोशी जिला प्रभारी बनने के बाद पहली बार हरिद्वार पहुंच रहे हैं। बैठक को लेकर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। सरकार द्वारा नगर निगम चुनाव को टाला जा रहा है लेकिन कांग्रेस अपनी पूरी तैयारी के साथ निकाय चुनाव के लिए मैदान में उतर रही है। इसी को देखते हुए प्रकाश जोशी 12 नवंबर को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे जिसमें कार्यकर्ताओं की समस्याएं वार्ड समस्याएं आदि पर विचार विमर्श किया जाएगा।

More Stories
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी