हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में किराए पर रहने वाली किशोरी 15 दिन पहले लापता हो गई थी। किशोरी के कपड़े पथरी पावर हाउस के पास नहर की सीढ़ियों में मिले थे। शुक्रवार को उसका शव मंगलौर स्थित झाल में मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश सिंह देव ने बताया कि 31 दिसंबर को मां के साथ बाजार गई किशोरी घर आते हुए लापता हो गई थी। तलाश करने पर उसका स्वेटर व चप्पलें पथरी पावर हाउस के पास घाट में अंतिम सीढ़ियों में मिले थे। किशोरी को तलाश किया जा रहा था। परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। शुक्रवार को मंगलौर स्थित मोहम्मदपुर झाल पर नहर में लापता किशोरी निशा पुत्री ईश्वर उम्र 17 वर्ष निवासी हरदोई उत्तर प्रदेश हाल निवासी गोविंदपुर दादूपुर रानीपुर का शव बरामद हुआ। किशोरी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों से जानकारी लेने पर पता चला था कि वह घटना वाले दिन से पहले चार-पांच दिन से गुमसुम थी परिवार में किसी से ज्यादा बात नहीं कर रही थी।

More Stories
जगजीतपुर मेडिकल कॉलेज और भूपतवाला में बने अस्पताल को लेकर कांग्रेस ने भाजपा की धामी सरकार पर बोला हमला: कहा बदहाल स्थिति में है जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं।
अवैध खनन पर सख्त हुआ प्रशासन: 14 स्टोन क्रेशर सील, 10 करोड़ का जुर्माना ठोंका। स्टोन क्रशर संचालकों में मचा हड़कंप।
गैरसैंण सत्र में जनहित मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने पर ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को किया सम्मानित।