ब्यूरो
हरिद्वार। जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय में विगत् 2 मार्च से चल रही 15 दिवसीय पी०आर०डी० पुर्नप्रशिक्षण कैम्प का समापन हुआ। समापन अवसर पर प्रदीप कुमार, जिला क्रीडाधिकारी, हरिद्वार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही समापन परेड उपरान्त प्रदीप कुमार व मुकेश कुमार भट्ट, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, हरिद्वार द्वारा समस्त प्रतिभागी पी०आर०डी० स्वयंसेवकों/ हल्का सरदारों / ब्लॉक कमाण्डरों को सम्बोधन उपरान्त प्रमाण पत्र वितरित किये गये। सम्पादित कार्यक्रम में मुकेश कुमार भट्ट, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, हरिद्वार, प्रदीप कुमार, जिला क्रीडाधिकारी, हरिद्वारबल साथ साथ जितेन्द्र कुमार, प्रशासनिक अधिकारी, युवा कल्याण विभाग, अमित कुमार, कैम्प प्रभारी / क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

More Stories
गांजा रखने वाले को तीन साल की कैद।
सीतापुर रेलवे फाटक बना जाम का जंजाल, अंडरपास की मांग पर कब जागेंगे जिम्मेदार?
बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ।