ब्यूरो
हरिद्वार। पदार्था स्थित पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क में कार्यरत करीब 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया। जब पार्क कर्मचारियों ने निकले जाने का कारण पूछा तो उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया तथा साथ साथ जान से मारने की धमकी देने का भी कर्मचारियों ने आरोप लगाया है। मामले को लेकर निकले गए कर्मचारी धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे कर्मचारियों को आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष मोनू राणा ने भी उनका समर्थन किया और वे भी अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए।
धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कंपनी के एजीएम धर्मेंद्र गुप्ता, सिक्योरिटी इंचार्ज बाबूलाल यादव, लेबर ठेकेदार संजय शर्मा एवं अभिषेक शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

More Stories
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित।