मनोज सैनी
हरिद्वार। घर वालों की डांट से नाराज होकर गई 2 नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने 5 घंटे में सकुशल बरामद कर घरवालों के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नवेन्द्र गिरी निवासी मोहल्ला चौहानान पालीवाल गली कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा कोतवाली ज्वालापुर पर सूचना दी की उनकी पुत्री 16 वर्ष जो अपनी दोस्त उम्र 16 वर्ष पुत्री देवराज निवासी पीठ बाजार ज्वालापुर के साथ सुबह 9:30 बजे स्कूल राजकीय कन्या इंटर कॉलेज निकट रेलवे फाटक ज्वालापुर गई थी। जो अभी तक वापस नहीं आई है।
पुलिस द्वारा स्कूल जाकर साथ पढ़ने वाली लड़कियों से पता किया तो पता चला दोनों स्कूल आई थी शाम को छुट्टी होने पर ही वह लोग दोनों स्कूल से निकली थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 952/2023 धारा 363 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया।
नाबालिक लड़कियों की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीम द्वारा स्कूल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए सोशल मीडिया में प्रसार प्रचार कर किया गया। साथ ही रेलवे स्टेशन बस स्टैण्ड के आसपास जाकर कड़ी पूछताछ कर कुछ ही घंटों में दोनो नाबालिक लड़कियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। दोनों नाबालिक बच्चियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा माता-पिता से नाराज होकर घर से जाना बताया।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।