ब्यूरो
रुड़की। रुड़की में विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के एक जवान को रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी को पकड़ने के बाद सतर्कता विभाग की टीम ने उसे तहसीलदार की कोर्ट में पेश किया।
मिली जानकारी के अनुसार, तहसील में तैनात पीआरडी जवान संदीप को विजिलेंस टीम ने उस समय पकड़ लिया जब वह कथित तौर पर चाय-पानी के नाम पर 20 रुपये स्वीकार कर रहा था। घटना के बाद तहसील परिसर में यह बहस शुरू हो गई कि आखिर यह रिश्वत थी, महंगाई से जूझती चाय का बजट था या फिर सरकारी व्यवस्था में भ्रष्टाचार का सबसे लो-कॉस्ट मॉडल। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि 20 रुपये में आजकल ढंग की चाय भी मुश्किल से मिलती है, ऐसे में मामला चर्चा का विषय बन गया। कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि यदि आरोप सही हैं तो आरोपी ने भ्रष्टाचार की दुनिया में भी मितव्ययिता का परिचय दिया है। फिलहाल विजिलेंस टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। असली कहानी क्या है, यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा, लेकिन तहसील में फिलहाल बीस रुपये वाली चाय सबसे गर्म मुद्दा बनी हुई है।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।