मनोज सैनी
हरिद्वार। जिलाधिकारी कार्यालय की सूचना संख्या-803 दिनांक 17 सितम्बर, 2022 द्वारा जनपद हरिद्वार के पंचायत निर्वाचन के मतदान दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था।


उक्त सूचना में आशिक संशोधन करते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार से विनय शंकर पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी है कि जनपद हरिद्वार के समस्त 06 विकास खण्डों के समस्त ग्राम पंचायतों के सदस्यों, ग्राम पंचायतों के प्रधानों, क्षेत्र पंचायतों के प्रधानों, क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों एवं जिला पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन एक चक्र में सम्पन्न कराये जाने हेतु मतदान दिवस 26 सितम्बर 2022 ( सोमवार) को जनपद हरिद्वार के समस्त शासकीय /अशासकीय कार्यालयों/ शैक्षणिक संस्थानों / अर्द्ध निकायों / वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिकों / कारीगरों /मजदूरों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है तथा उक्त तिथि को निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त कोषागार तथा उपकोषागार भी बन्द रहेंगे।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।