
सुनील मिश्रा
हरिद्वार। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा घरेलू रसोई गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल के बढ़े दामों के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा शिवमूर्ति चौक भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल के दामों में बढ़ोतरी से जनता को महंगाई का करंट लगाने का काम किया गया है।
पूर्व विधायक रामयश सिंह और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजवीर चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार जनता का ध्यान महंगाई से भटकाने के लिए देश में हिंदू मुस्लिम विवाद कराना चाहती है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी और अंजू मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लगातार गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी से महिलाओं को घर चलाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, पार्षद हिमांशु गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, मध्यम वर्ग पर महंगाई का बोझ डाल रही है। पार्षद सोहित सेठी, सुनील कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार बढ़े हुए दाम वापस ले। पूर्व पार्षद उदयवीर चौहान और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब विरोधी महिला विरोधी हैं आये दिन गैस सिलेंडर, पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि कर रही है। पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार और शहाबुद्दीन अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को पिछले 11 वर्षों से मात्र महंगाई के अलावा कुछ नहीं दिया। श्रमिक नेता राजेंद्र चुटैला और विकास सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों, मजदूरों का शोषण कर रही है लगातार देश में महंगाई बढ़ रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री ग्रेश कश्यप, युवा नेता अजय गिरी और दीपक टण्डन ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर बुरी तरह फेल साबित हुई है, पूरा देश महंगाई की मार झेल रहा है।
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व पार्षद राजीव भार्गव, पार्षद विवेक भूषण विक्की, बी एस तेजियान, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तुषार कपिल, प्रदेश कांग्रेस सदस्य राहुल चौधरी, पार्षद सन्नी कुमार, पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट,नितिन यादव,शुभम जोशी, मुकुल जोशी,ब्लॉक अध्यक्ष विमल शर्मा साटू,अनुपमा शर्मा, नलिनी दीक्षित, हिमांशु राजपूत,आशीष प्रधान,सोहन कुमार, प्रवेश,रचना शर्मा, अंजू द्विवेदी, सुभद्रा अग्रवाल,आशू श्रीवास्तव, मोहित गर्ग,कुंवर मडवाल, कपिल पाराशर,अनंत पाण्डेय ,ललित सचदेवा, विक्रम भाटिया,मनीष भारद्वाज,मनदीप पोटीवाल,प्रिंस कुमार, प्रहलाद,विजय जोशी, वीरेंद्र भारद्वाज,आशा कोरी, विकास, मनोज जाटव, संजय वाल्मीकि, आदित्य कुमार, वार्ड अध्यक्ष केशव काम्बोज आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
More Stories
व्हाट्सअप पर लगाया “पाकिस्तान जिंदाबाद” का स्टेटस, आरोपी युवक देवबन्द से गिरफ्तार।
नगर निगम हरिद्वार द्वारा नियमानुसार क्रय की गई जमीन। प्रशासक से ली थी पूर्व अनुमति, भ्रामक खबरों पर नोटिस जारी।
चारधाम यात्रा: ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की तैयारियां पूरी।