मनोज सैनी
हरिद्वार। कोतवाली हरिद्वार पुलिस ने टाइटन व फास्ट ट्रैक कंपनी की हाथ की नकली घड़ियां बेचने वाले एक आरोपी अमन जैन पुत्र श्री सुरेंद्र जैन निवासी भी 69 न्यू विष्णु गार्डन कनखल जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने 400 हाथ की नकली घड़ियां (फास्ट ट्रैक), 120 हाथ की नकली घड़ियां (टाइटन) की घड़ियां बरामद की हैं। पुलिसिया कार्यवाही से नामी ब्रांड के कॉपी आइटम बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार गौरव तिवारी निवासी द्वारका दिल्ली द्वारा खुद को टाईटन/फास्ट ट्रैक कम्पनी के अधिकारी/कर्मचारी बताते हुए कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्रांतर्गत टाइटन व फास्ट ट्रैक कंपनी की हाथ की नकली घड़ियों को बेचने वाले के विरुद्ध कोतवाली नगर हरिद्वार पर मुकदमा अपराध संख्या 455/24 धारा 63/65 कॉपीराइट एक्ट 103 /104 ट्रेडमार्क एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करवाया गया।
शिकायत पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने उक्त कंपनी के कर्मचारियों के साथ छापेमारी कर मानसरोवर कांप्लेक्स अपर रोड महावीर वॉच सेंटर के मालिक अमन जैन को उपरोक्त धाराओं में हिरासत में लिया। आरोपी को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।