क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने कनखल थाने में तैनात एक सिपाही को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम सिपाही से पूछताछ कर रही है। सिपाही की गिरफ्तारी की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
एसपी विजिलेंस रेनू लोहानी ने बताया कि कनखल थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें सात लोगों के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों पक्षों के दो लोगों से सिपाही पप्पू कश्यप ने पैसे ले लिए थे, जबकि पांच लोगों से पांच हजार रुपये की मांग की थी। इस संबंध में किसी ने शिकायत विजिलेंस को कर दी। शिकायत के बाद विजिलेंस की टीम ने जांच की तो मामला सही पाया गया। जिसके बाद रविवार को टीम ने सिपाही को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।