Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

7 व 8 मार्च को बिना पूर्वानुमति के कोई भी अधिकारी/विभागाध्यक्ष नहीं छोड़ेंगे जिला मुख्यालय। जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश

मनोज सैनी

हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार श्री विनय शंकर पांडेय द्वारा आदेशित किया गया है कि दिनांक 07 मार्च, 2023 को होलिका दहन एवं दिनांक 08 मार्च, 2023 को फाग ( color day ) का पर्व मनाया जायेगा। जनपद हरिद्वार के अन्तर्गत उक्त पर्वो पर शान्ति व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों की मुख्यालय पर उपस्थिति नितान्त आवश्यक है। इसलिए जनपद हरिद्वार के समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी/ विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया जाता है कि वह दिनांक 07 मार्च, 2023 को होलिका दहन एवं दिनांक 08 मार्च, 2023 को फाग (color day) पर्व के अवसर पर जिला मुख्यालय पर अपनी उपस्थिति निरन्तर बनाये रखेंगे तथा यदि अपरिहार्य कारणों से किसी अधिकारी/विभागाध्यक्ष का मुख्यालय छोड़ा जाना अनिवार्य है, तो अधोहस्ताक्षरी की पूर्वानुमति के उपरान्त ही मुख्यालय छोड़ा जायेगा। यह आदेश तत्काल प्रभावी होगा। उक्त आदेशों की अवहेलना किये जाने पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Share
error: Content is protected !!