मनोज सैनी
रुड़की। कोतवाली गंग नहर पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 नवम्बर को कोतवाली गंग नहर क्षेत्र निवासी द्वारा एक प्रार्थना पत्र बाबत अभियुक्त राजेश द्वारा वादी की नाबालिक पुत्री उम्र 07 वर्ष के साथ बलात्कार करने के संबंध में प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना गंग नहर पर मुकदमा अपराध संख्या 630/24 धारा 65(2),BNS, व 5M/6 पोक्सो एक्ट बनाम राजेश पंजीकृत किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप 3 नवम्बर को विवेचक महिला उप निरीक्षक ज्योति नेगी तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियुक्त राजेश पुत्र रामेश्वर प्रसाद निवासी इंदिरा विहार कॉलोनी रुड़की कोतवाली गंग नहर जनपद हरिद्वार उम्र 50 वर्ष से उसके जुर्म धारा से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह 15 वर्षों से इंदिरा विहार कॉलोनी में किराए के मकान में अपनी मां के साथ रह रहा था पड़ोस में रहने वाले किराएदार के बच्चे को बहला फुसला के अपने साथ कमरे में ले गया और उसके द्वारा गलत काम किया गया है। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।