अरुण सैनी
हरिद्वार। हीरो मोटोकॉर्प के अरुण सैनी व हीरो की वंडर कंपनी सत्यम ऑटो कॉम्पोनेंट्स के लड़कों ने आज सिडकुल हरिद्वार में प्रदर्शन किया। सभी लड़के 3 साल से कंपनी से बाहर है और संघर्ष कर रहे हैं। प्रदर्शन के माध्यम से श्रमिकों ने श्रम विभाग हरिद्वार, शासन प्रशासन को व उत्तराखंड सरकार को जगाने की कोशिश की कि किस प्रकार प्रदेश में मजदूरों का दमन हो रहा है और श्रम विभाग और श्रम मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। आज मजदूर सड़कों पर है। सभी मजदूरों के रोजगार छीने जा रहे हैं।

सरकार द्वारा मजदूरों के सभी श्रम कानून खत्म किए जा रहे हैं। यह वही मजदूर है जो अपने कीमती वोट से सरकार बनाता है और अपनी मेहनत के बल पर प्रदेश की जीडीपी बढ़ाता है। प्रदर्शन करने वालो में महिपाल सिंह रावत, चंद्रेश कुमार, बलवंत कुमार, अरुण सैनी, दीपक कुमार, दिनेश, आदि शामिल थे।

More Stories
निठारी हत्याकांड में आरोपित रहे सुरेन्द्र कोली का चाय की दुकान में रस्सी से लटका मिला शव।
बीएचईएल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती। भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल और कर्मशीलता के प्रतीक हैं: रंजन कुमार
लायन्स क्लब हरिद्वार मन्दाकिनी द्वारा 19 वां चार्टर नाईट आयोजित।