अरुण सैनी
भगवानपुर। एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षओं संघ का प्रतिनिधि मंडल भाजपा के माननीय प्रदेश महामंत्री श्री सुबोध राकेश जी भगवानपुर से मिला। एनआईओएस डीएलएड के प्रदेश सचिव श्री सोनू कुमार ने मंत्री जी को अपनी मांग से अवगत करते हुए मांग की है कि हम लोगों ने केन्द्र सरकार की देख-रेख में ये डिप्लोमा किया है जो कि एनसीटीई से मान्यता प्राप्त है ओर हम लोग भी निकट आने वाली भर्ती में डाइट डीएलएड की भांति भर्ती प्रक्रिया में प्रतिभाग करना चाहते है। माननीय मंत्री जी ने हमारी मांग को सही मानते हुए माननीय शिक्षा मंत्री एवं माननीय मुख्य मंत्री को पत्र जारी कर हमे आश्वासन दिया है कि जल्द ही आप लोगों की समस्या का समाधान हो जाएगा।

प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश सचिव सोनू कुमार, अरुण सैनी, दीपक कुमार, हिमांशु सैनी, मंसूर अली, धर्मेन्द्र कुमार, सुरेश कुमार, सौरभ कुमार आदि सम्मिलित थे।

More Stories
लायन्स क्लब हरिद्वार मन्दाकिनी द्वारा 19 वां चार्टर नाईट आयोजित।
बीएचईएल ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के व्यापक रखरखाव हेतु टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया।
निगम द्वारा आश्रम, धर्मशालाओं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा संग्रहण के नाम पर जजिया कर वसूलने को लेकर भड़की कांग्रेस। कहा कूड़ा संग्रह के लिए जजिया कर वसूली बंद करे नगर निगम।