मनोज सैनी
हरिद्वार। नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने वाले आरोपी पिता के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस ने कानूनी कार्यवाही करते हुए आरोपी पिता के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए चन्द घंटो में ही गिरफ्तार कर लिय।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली बहादराबाद में एक महिला द्वारा अपने पति के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति पिछले लगभग एक वर्ष से अपनी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करता आ रहा है। इसके अतिरिक्त आरोपी महिला एवं उसके बच्चों के साथ आए दिन गाली-गलौज तथा मारपीट भी करता है।
महिला द्वारा बताया गया कि आरोपी को कई बार समझाने तथा उसकी हरकतों का विरोध करने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोपी की इन हरकतों के कारण नाबालिग बालिका भय एवं मानसिक पीड़ा में रहने लगी।
प्रकरण की गंभीरता एवं नाबालिग बालिका की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कोतवाली बहादराबाद पुलिस द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर आरोपी पति के विरुद्ध मु0अ0सं0 398/26 धारा 75(2), 115(2), 352 बीएनएस एवं धारा 7/8, 9(l)(n)/10 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए विवेचक मय पुलिस टीम के आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उसके किराये के मकान पर दबिश दी गई। पुलिस टीम को आरोपी घर पर ही मौजूद मिला, जिसे उसके विरुद्ध पंजीकृत अभियोग से अवगत कराते हुए नियमानुसार हिरासत में लिया गया। विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

More Stories
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।
रविवार को होगा भव्य चित्रगुप्त कथा का आयोजन।
चर्चित अमेरिकन आश्रम की साढ़े 3 बीघा जमीन हुई कब्जामुक्त। आश्रम की संचालिका ने लिया कब्जा।