हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। युवा भारत साधु समाज के संतों ने कुम्भ मेलाधिकारी, हरिद्वार दीपक रावत से मुलाकात कर 6 सूत्रीय ज्ञापन पत्र सौंपा। जिसमें कुंभ मेला क्षेत्र में गोवंश के अंतिम संस्कार के लिए भूमि आवंटन किए जाने, अखाड़ा परिषद की तर्ज पर हरिद्वार के स्थानीय आश्रमों के लिए धन का आवंटन किए जाने, आश्रमों द्वारा गंगा तटों पर बनाए जा गंगा घाटों की अनुमति प्रमाण पत्र की सरलता प्रदान किए जाने तथा भारत साधु समाज अध्यात्मिक योग आश्रम स्वर्ग आश्रम चौक के घाट का सौन्दर्यकरण कुम्भ बजट से कराए जाने कुंभ क्षेत्र में वृद्ध स्तर पर हरित क्रांति आयोजित किए जाने और कुंभ क्षेत्र में पूर्ण रूप से प्लास्टिक पन्नी तथा प्लास्टिक की केनी पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की गई। जिस पर हरिद्वार कुम्भ मेलाधिकारी ने दीपक रावत ने युवा साधु समाज की सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक कार्यवाही करने का आश्वाशन देते हुये गोवंश अंतिम संस्कार के लिये जल्द से जल्द भूमि उपलब्ध कराए जाने का आश्वाशन दिया। इस अवसर पर युवा साधु समाज राष्ट्रीय के अध्यक्ष स्वामी शिवानंद जी महाराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत जगदीश सिंह जी महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री महन्त रवि देव शास्त्री जी महाराज, कोषाध्यक्ष महन्त सुतीक्षण मुनि जी महाराज , मीडिया प्रभारी महंत दिनेश दास जी महाराज राष्ट्रीय सचिव महंत योगेन्द्रानंद जी महाराज , कानूनी सलाहकार राजेश रस्तोगी आदि उपस्थित थे।

More Stories
निठारी हत्याकांड में आरोपित रहे सुरेन्द्र कोली का चाय की दुकान में रस्सी से लटका मिला शव।
बीएचईएल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती। भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल और कर्मशीलता के प्रतीक हैं: रंजन कुमार
लायन्स क्लब हरिद्वार मन्दाकिनी द्वारा 19 वां चार्टर नाईट आयोजित।