हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला पांडे के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह चैक समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया गया। विमला पाण्डे ने कहा कि भगवान से कामना है कि प्रधानमंत्री को सद्बुद्धि दें जिससे वे किसान भाइयों पर थोपा हुआ काला कानून तुरंत वापस लेकर किसानों के सम्मान की रक्षा करें। प्रधानमंत्री ने जो वादे किसान भाइयों से किए थे उन्हें पूरा करें। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में किसान, नौजवान व बेटियां सुरक्षित नहीं है। जिस वादे के साथ मोदी केंद्र की सत्ता में आए थे। उन सारे वादों को भूल कर कुछ पूंजीपतियों के हाथों में खेलने का काम कर रहे हैं। डा.संजय पालीवाल ने कहा जब तक मोदी सरकार किसानों के सम्मान के लिए काला कानून वापस नहीं लेती है। तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता शांत नहीं बैठेंगे।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सारे वादे झूठे निकले। इस दौरान सुषमा सहगल, अंजू द्विवेदी, गार्गी राय, वेद रानी, ममता झा, शकुंतला मिश्रा, मालती प्रजापति, सुमेरा देवी, रीना वर्मा, शांति रानी, माधवी चड्ढा, मोहनी वर्मा, कलावती आदि सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रही।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।