सुनील मिश्रा
हरिद्वार। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि आज देश भर में श्रद्धा के साथ मनाई गई। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के64वें महापरिनिर्वाण दिवस पर कांग्रेस नेताओं ने आज ज्वालापुर अंबेडकर चौक पर उनको स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उनके कार्यों को याद करते हुए बाबा साहब के बताए मार्ग पर लोगों से चलने का आह्वान किया। इस मौके पर एससी एसटी के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार मेर प्रतिनिधि हारून अंसारी पार्षद पुनीत प्रदीप कुमार रणधीर सिंह बलदेव सिंह मोहित कुमार अवनीश आशु अंकित राजेश कटारिया बबलू सुनील कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
लायन्स क्लब हरिद्वार मन्दाकिनी द्वारा 19 वां चार्टर नाईट आयोजित।
बीएचईएल ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के व्यापक रखरखाव हेतु टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया।
निगम द्वारा आश्रम, धर्मशालाओं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा संग्रहण के नाम पर जजिया कर वसूलने को लेकर भड़की कांग्रेस। कहा कूड़ा संग्रह के लिए जजिया कर वसूली बंद करे नगर निगम।