हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। कुंभ मेले के दौरान हरिद्वार में हरकी पैड़ी और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर कोविड-19 से बचाव के निर्देशों वाले बड़े आकार के पोस्टर तथा बेनर बडी संख्या में लगाये जायेंगे। पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ मेला संजय गुंज्याल ने बुधवार को हर की पैड़ी सहित मेला क्षेत्र के कोर एरिया के संवेदनशील घाटों एवम स्थलों का भ्रमण एवम स्थलीय निरीक्षण किया, उन्होंने हर की पैड़ी सेक्टर प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक धन सिंह तोमर को हर की पैड़ी पर स्थित पुलों, वाच टॉवरों एवम अन्य सहज दृश्य स्थानों पर भी कोविड-19 संक्रमण से बचाव सम्बंधी पोस्टर बैनर लगाने के निर्देश दिए ताकि यात्री सजग और जागरूक रहें।

पुलिस महानिरीक्षक के आदेशानुसार कुंभ मेले के संदर्भ में जल्द ही अपर रोड पर अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाये जाने, हर की पैड़ी क्षेत्र को भिखारियों और अनाधिकृत फड़ विक्रेताओं से मुक्त कराने का अभियान चलाया जाएगा, कांगड़ा द्वीप पार्किंग में हुए छोटे छोटे अतिक्रमणों को भी हटवा कर हर की पैड़ी के प्रवेश एवम निकासी मार्गों को पूर्णतः अतिक्रमण व्यवधानों से मुक्त किया जाएगा, इसके लिए सेक्टर अधिकारी धन सिंह तोमर को निर्देशित किया गया है।

More Stories
निठारी हत्याकांड में आरोपित रहे सुरेन्द्र कोली का चाय की दुकान में रस्सी से लटका मिला शव।
बीएचईएल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती। भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल और कर्मशीलता के प्रतीक हैं: रंजन कुमार
लायन्स क्लब हरिद्वार मन्दाकिनी द्वारा 19 वां चार्टर नाईट आयोजित।